Chose Mock Test

CBSE Class 6 Hindi Grammar – क्रिय

CBSE Class 6 Hindi Grammar – क्रिया

CBSE Class 6 Hindi Grammar — क्रिया

विषय: क्रिया की परिभाषा, भेद, संरचना, उदाहरण एवं बहुविकल्पी प्रश्न

CBSE Textbook Solutions Hindi Grammar Notes Practice MCQs

📖 विषय-सूची

  1. क्रिया: परिभाषा
  2. कर्म के आधार पर क्रिया
  3. सकर्मक क्रिया
  4. अकर्मक क्रिया
  5. संरचना के आधार पर क्रिया
  6. संयुक्त क्रिया
  7. नामधातु क्रिया
  8. प्रेरणार्थक क्रिया
  9. पूर्वकालिक क्रिया
  10. बहुविकल्पी प्रश्न

क्रिया: परिभाषा

‘क्रिया’ का अर्थ होता है — करना या होना। वाक्य में क्रिया का बहुत महत्त्व होता है। बिना क्रिया वाक्य अधूरा रहता है।

उदाहरण:
  • राम पढ़ रहा है
  • बच्चे खेल रहे हैं
  • सीमा गाना गा रही है

धातु: क्रिया का मूल रूप धातु कहलाता है। धातु में "ना" जोड़कर साधारण क्रिया बनती है।

  • हँस → हँसना
  • पढ़ → पढ़ना
  • लिख → लिखना

कर्म के आधार पर क्रिया के भेद

  1. सकर्मक क्रिया
  2. अकर्मक क्रिया

1. सकर्मक क्रिया

जिन क्रियाओं में कर्त्ता के कार्य का प्रभाव सीधे कर्म पर पड़ता है, उन्हें सकर्मक क्रिया कहते हैं।

उदाहरण:
  • लड़की पत्र लिख रही है। (पत्र = कर्म)
  • राधा किताब पढ़ रही है। (किताब = कर्म)

सकर्मक क्रिया के भेद

  • एककर्मक क्रिया: जिनमें केवल एक ही कर्म हो।
    उदाहरण — नेहा झाड़ू लगा रही है
  • द्विकर्मक क्रिया: जिनमें एक साथ दो कर्म हों।
    उदाहरण — उसने मुझे पुस्तक दी। (मुझे + पुस्तक)

2. अकर्मक क्रिया

जिस क्रिया में कोई कर्म नहीं होता और केवल कर्ता ही क्रिया का कार्य करता है, वह अकर्मक क्रिया कहलाती है।

उदाहरण:
  • सूरज उगता है
  • मोहन सो रहा है
  • वह हँस रहा है

संरचना के आधार पर क्रिया

  1. संयुक्त क्रिया
  2. नामधातु क्रिया
  3. प्रेरणार्थक क्रिया
  4. पूर्वकालिक क्रिया

1. संयुक्त क्रिया

जब दो या अधिक क्रियाएँ मिलकर एक ही कार्य का बोध कराती हैं, तो उन्हें संयुक्त क्रिया कहते हैं।

उदाहरण:
  • बच्चे खेलते-खेलते हँसते रहे
  • राम भागकर गिर पड़ा

2. नामधातु क्रिया

जब संज्ञा, सर्वनाम या विशेषण से क्रिया बनती है तो उसे नामधातु क्रिया कहते हैं।

उदाहरण:
  • बात → बतियाना
  • नरम → नरमाना
  • गर्मी → गर्माना

3. प्रेरणार्थक क्रिया

जिस क्रिया को कर्ता स्वयं न करके दूसरों से करवाता है, वह प्रेरणार्थक क्रिया कहलाती है।

  • प्रेरक कर्ता: जो प्रेरणा देता है (जैसे अध्यापक)।
  • प्रेरित कर्ता: जो काम करता है (जैसे विद्यार्थी)।
उदाहरण: अध्यापक ने छात्रों से कविता लिखवाई

4. पूर्वकालिक क्रिया

मुख्य क्रिया से पहले होने वाली क्रिया को पूर्वकालिक क्रिया कहते हैं।

उदाहरण:
  • चोर सामान चुराकर भाग गया
  • छात्र ने देखकर उत्तर दिया

📝 बहुविकल्पी प्रश्न

  1. ‘क्रिया’ को कहते हैं —
    1. केवल करना
    2. केवल होना
    3. करना या होना
    4. कहना
  2. कर्म के आधार पर क्रिया के भेद होते हैं —
    1. दो
    2. तीन
    3. चार
    4. पाँच
  3. जिस क्रिया में कर्म होता है, वह कहलाती है —
    1. अकर्मक क्रिया
    2. द्विकर्मक क्रिया
    3. एककर्मक क्रिया
    4. सकर्मक क्रिया
  4. “ओजस्व से मिलकर मैं घंटों बतियाता रहा।” यहाँ क्रिया भेद है —
    1. सामान्य क्रिया
    2. नामधातु क्रिया
    3. संयुक्त क्रिया
    4. प्रेरणार्थक क्रिया
  5. “आयुष दूध पीकर सो गया।” यहाँ क्रिया भेद है —
    1. प्रेरणार्थक क्रिया
    2. नामधातु क्रिया
    3. पूर्वकालिक क्रिया
    4. सामान्य क्रिया

✔ उत्तर

  1. (iii)
  2. (i)
  3. (iv)
  4. (ii)
  5. (iii)

© CBSE Class 6 Hindi — क्रिया नोट्स. केवल शैक्षिक उपयोग हेतु।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *