CBSE Class 6 Hindi Grammar — सर्वनाम
विषय: सर्वनाम की परिभाषा, भेद, रूप-रचना, उदाहरण एवं बहुविकल्पी प्रश्न
विषय-सूची
सर्वनाम: परिभाषा
सर्वनाम शब्द दो शब्दों के मेल से बना है— सर्व + नाम। ‘सर्व’ का अर्थ है सबका। अतः सर्वनाम का अर्थ है— सबका नाम। जो शब्द संज्ञा शब्दों के स्थान पर प्रयोग किए जाते हैं, वे सर्वनाम कहलाते हैं। जैसे— मैं, हम, तू, तुम, यह, वह, कोई, कुछ, कौन, क्या, सो आदि। अन्य सर्वनाम शब्द भी इन्हीं शब्दों से बने हैं, जो लिंग, वचन, कारक की दृष्टि से अपना रूप बदलते हैं।
सर्वनाम शब्द स्त्रीलिंग तथा पुल्लिंग दोनों में समान रहते हैं।
- लड़का — वह जा रहा है।
- लड़की — वह जा रही है।
सर्वनाम के एकवचन तथा बहुवचन रूप होते हैं।
एकवचन – मैं, तुम, वह, यह, इसे, उसे
बहुवचन – हम, आप, वे, ये, इन्हें, उन्हें
सर्वनाम शब्द के भेद
सर्वनाम के निम्नलिखित छह भेद होते हैं:
- पुरुषवाचक सर्वनाम
- निश्चयवाचक सर्वनाम
- अनिश्चयवाचक सर्वनाम
- संबंधवाचक सर्वनाम
- प्रश्नवाचक सर्वनाम
- निजवाचक सर्वनाम
1. पुरुषवाचक सर्वनाम
जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग बोलने वाले, सुनने वाले या अन्य व्यक्ति के लिए किया जाता है, वे पुरुषवाचक सर्वनाम कहलाते हैं; जैसे— मैं, तुम, वह आदि।
उदाहरण
- मैं सोने जा रहा हूँ।
- तुम्हारा नाम क्या है?
- वह कल जाएगा।
पुरुषवाचक सर्वनाम के प्रकार
- उत्तम पुरुष — मैं (बोलने वाला अपने लिए)
- मध्यम पुरुष — तुम (सुनने वाले के लिए)
- अन्य पुरुष — वह (अन्य सभी के लिए)
विस्तार
(1) उत्तम पुरुष — सर्वनाम का वह रूप जिससे किसी बात को कहने वाले का बोध हो, उसे उत्तम पुरुष कहते हैं— मैं, हम, मेरा, हमारा, हमें।
- मैं कल जयपुर जाऊँगा।
- मुझे तुम्हारी पुस्तक चाहिए।
- हम घूमने जा रहे हैं।
(2) मध्यम पुरुष — इस सर्वनाम शब्द का प्रयोग श्रोता (सुनने वाले) के लिए किया जाता है; जैसे— तुम, तू, आप, तेरा, तुम्हारा।
- तुमसे कुछ काम है।
- तुम्हारे पिताजी क्या काम करते हैं?
(3) अन्य पुरुष — जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग बोलने वाले और सुनने वाले के अतिरिक्त किसी अन्य के लिए किया जाए, उन्हें अन्य पुरुष कहते हैं; जैसे— वह, वे, उसे, उसका, उनके आदि।
- उन्हें रोको मत, जाने दो।
- वे फुटबॉल खेल रहे हैं।
2. निश्चयवाचक सर्वनाम
जो सर्वनाम शब्द किसी निश्चित व्यक्ति, वस्तु अथवा घटना की ओर संकेत करे, उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। कुछ प्रमुख निश्चयवाचक सर्वनाम शब्द— वे, ये, यह, वह, इस, उस आदि।
- वह मेरा घर है।
- यह मेरी पेंसिल है।
3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम
जो सर्वनाम शब्द किसी अनिश्चित वस्तु या व्यक्ति का बोध कराएँ, वे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं; जैसे—
- दरवाज़े पर कोई खड़ा है।
- दूध में कुछ गिरा है।
कुछ प्रमुख अनिश्चयवाचक सर्वनाम शब्द— किसी, किन्हीं, कुछ, कोई आदि।
4. संबंधवाचक सर्वनाम
वे सर्वनाम शब्द जो वाक्यों में आए दूसरे संज्ञा या सर्वनाम शब्दों से संबंध बताते हैं, वे संबंधवाचक सर्वनाम कहलाते हैं; जैसे—
- जो करेगा, सो भरेगा।
- जिसे चाहो, उसे बुला लो।
कुछ प्रमुख संबंधवाचक सर्वनाम— जिसने—उसने, जिसका—उसका, जो—सो आदि।
6. निजवाचक सर्वनाम
जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग व्यक्ति अपने-आप के लिए करता है, वे निजवाचक सर्वनाम कहलाते हैं; जैसे—
- मैं खुद ही चला जाऊँगा।
- हमें अपना काम अपने-आप करना चाहिए।
कुछ प्रमुख निजवाचक सर्वनाम— अपने-आप, स्वयं, खुद आदि।
सर्वनाम शब्दों की रूप-रचना (कारक के अनुसार)
संज्ञा शब्दों की भाँति ही सर्वनाम शब्दों की भी रूप-रचना होती है। सर्वनाम शब्दों के प्रयोग के समय जब इनमें कारक-चिह्नों का प्रयोग करते हैं, तो इनके रूप में परिवर्तन आ जाता है।
पुरुषवाचक सर्वनाम (मैं) — उत्तम पुरुष
| कारक | एकवचन | बहुवचन |
|---|---|---|
| कर्ता | मैं, मैंने | हम, हमने |
| कर्म | मुझ | हमें |
| करण | मुझ से, मेरे द्वारा | हमसे, हमारे द्वारा |
| संप्रदान | मेरे लिए, मुझको, मुझे | हमारे लिए, हमसे, हमको |
| अपादान | मुझ से | हमसे |
| संबंध | मेरा, मेरे, मेरी | हमारा, हमारे, हमारी |
| अधिकरण | मुझमें, मुझ पर | हममे, हम पर |
नोट – सर्वनाम शब्दों में संबोधन कारक नहीं होता।
पुरुषवाचक सर्वनाम ‘तू’ — मध्यम पुरुष
| कारक | एकवचन | बहुवचन |
|---|---|---|
| कर्ता | तू, तूने | तुम, तुमने, तुम लोग, तुम लोगों ने |
| कर्म | तुझे | तुम्हें |
| करण | तुमसे, तेरे द्वारा | तुम्हारे द्वारा, तुमसे |
| संप्रदान | तेरे लिए, तुझे | तुम्हारे लिए, तुम्हें |
| अपादान | तुझसे | तुमसे |
| संबंध | तेरा, तेरे, तेरी | तुम्हारा, तुम्हारे, तुम्हारी |
| अधिकरण | तुझमें, तुझ पर | तुम में, तुम पर |
पुरुषवाचक सर्वनाम ‘वह’ — अन्य पुरुष
| कारक | एकवचन | बहुवचन |
|---|---|---|
| कर्ता | वह, उसने | वे, उन्होंने, वे लोग, उन लोगों ने |
| कर्म | उसे, उसको | उन्हें, उनको |
| करण | उससे, उसके द्वारा | उनसे, उनके द्वारा |
| संप्रदान | उसको, उसके लिए, उसे | उनके, उन्हें, उनके लिए |
| अपादान | उससे | उनसे |
| संबंध | उसका, उसकी, उसके | उनका, उनकी, उनके |
| अधिकरण | उसने, उस पर | उनमें, उन पर |
निश्चयवाचक सर्वनाम (यह)
| कारक | एकवचन | बहुवचन |
|---|---|---|
| कर्ता | यह, इसने | ये, इन्होंने |
| कर्म | इसे, इसको | इन्हें, इनको |
| करण | इससे, इसके द्वारा | इनसे, इनके द्वारा |
| संप्रदान | इसे, इसके लिए, इसको | इन्हें, इनके लिए, इनको |
| अपादान | इससे | इनसे |
| संबंध | इसका, इसकी, इसके | इनका, इनकी, इनके |
| अधिकरण | इनमें, इस पर | इनमें, इन पर |
अनिश्चयवाचक सर्वनाम (कोई)
| कारक | एकवचन | बहुवचन |
|---|---|---|
| कर्ता | कोई, किसी ने | कोई, किन्हीं ने |
| कर्म | किसी को | किन्हीं को |
| करण | किसी से | किन्हीं से |
| संप्रदान | किसी के लिए, किसी को | किन्हीं के लिए, किन्हीं को |
| अपादान | किसी से | किन्हीं से |
| संबंध | किसी का, किसी को, किसी के | किन्हीं का, किन्हीं की, किन्हीं के |
प्रश्नवाचक सर्वनाम (कौन)
| कारक | एकवचन | बहुवचन |
|---|---|---|
| कर्ता | कौन, किसने | कौन, किन्हीं ने |
| कर्म | किसे, किसको | किन्हें, किनको, किनसे |
| करण | किससे | किनसे |
| संप्रदान | किसको, किसके लिए, किसे | किनको, किनके लिए, किन्हें, किनसे |
| अपादान | किससे | किनसे |
| संबंध | किसका, किसकी, किसके | किनका, किनकी, किनके |
| अधिकरण | किसमें, किस पर | किनमें, किन पर |
संबंधवाचक सर्वनाम (जो)
| कारक | एकवचन | बहुवचन |
|---|---|---|
| कर्ता | जो, जिसने | जो, जिन्होंने |
| कर्म | जिसे, जिसको | जिन्हें, जिनको |
| करण | जिससे, जिसके द्वारा | जिनसे, जिनके द्वारा |
| संप्रदान | जिसे, जिसको, जिसके लिए | जिन्हें, जिनको, जिनके लिए |
| अपादान | जिससे | जिनसे |
| संबंध | जिसका, जिसकी, जिसके | जिनका, जिनकी, जिनके |
| अधिकरण | जिस पर, जिसमें | जिन पर, जिनमें |
बहुविकल्पी प्रश्न
- ‘कुछ’, ‘कोई’ शब्द उदाहरण है —
- निश्चयवाचक सर्वनाम के
- अनिश्चयवाचक सर्वनाम के
- पुरुषवाचक सर्वनाम के
- संबंधवाचक सर्वनाम के
- ‘सर्वनाम’ में सर्व का अर्थ है —
- सर्वेश्वर
- सबका
- सर्वत्र
- इनमें कोई नहीं
- सर्वनाम शब्द के भेद हैं —
- दो
- चार
- छह
- आठ
- देखो ‘कौन’ आया है? रेखांकित सर्वनाम का प्रकार —
- निश्चयवाचक
- अनिश्चयवाचक
- प्रश्नवाचक
- संबंधवाचक
- मोहन कुछ खो गया। रेखांकित सर्वनाम का प्रकार —
- निश्चयवाचक
- अनिश्चयवाचक
- संबंधवाचक
- पुरुषवाचक
- इनमें अन्य पुरुष सर्वनाम कौन-सा है?
- उसका
- तुम्हारा
- हमारा
- हमें
- इनमें उत्तम पुरुष सर्वनाम कौन-सा है?
- आप
- वह
- हम
- तुम
- ‘नेहा अपना काम स्वयं करती है।’ रेखांकित अंश का सर्वनाम-भेद —
- पुरुषवाचक
- संबंधवाचक
- निश्चयवाचक
- निजवाचक
- पुरुषवाचक सर्वनाम ‘तू’ शब्द है —
- अन्य पुरुष
- उत्तम पुरुष
- मध्यम पुरुष
- इनमें कोई नहीं
- ‘जहाँ’ शब्द है —
- संबंधवाचक सर्वनाम
- निश्चयवाचक सर्वनाम
- अनिश्चयवाचक सर्वनाम
- इनमें कोई नहीं
उत्तर
- (ii)
- (ii)
- (iii)
- (ii)
- (ii)
- (i)
- (iii)
- (iii)
- (iii)
- (iv)
