CBSE Class 6 Hindi Grammar — संज्ञा के विकार
CBSE Class 6 Hindi Grammar संज्ञा के विकार
जो शब्द संज्ञा में विकार या परिवर्तन लाते हैं, वे विकारी तत्व कहलाते हैं। लिंग, वचन तथा कारक के कारण संज्ञा का रूप बदल जाता है।
लिंग – संज्ञा शब्द के जिस रूप से यह ज्ञात हो कि वह पुरुष जाति का है या स्त्री जाति का, उसे लिंग कहते हैं।
लिंग के भेद
हिंदी भाषा में लिंग के दो भेद होते हैं
CBSE Class 6 Hindi Grammar संज्ञा के विकार
पुल्लिंग
पुल्लिंग – जिन संज्ञा शब्दों से पुरुष जाति का बोध होता है वे पुल्लिंग कहलाते हैं; जैसे-बैल, पिता, घोड़ा, स्टेशन, अखबार, पेड़, घर आदि।
स्त्रीलिंग
स्त्रीलिंग – जिन संज्ञा शब्दों से स्त्री जाति का बोध होता है, वे स्त्रीलिंग कहलाते हैं; जैसे-सेठानी, चिड़िया, मेज, कुरसी, टोकरी, लोमड़ी, दादी, मोरनी, अध्यापिका आदि।
हिंदी भाषा के सही प्रयोग के लिए संज्ञा शब्दों के लिंग का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि संज्ञा शब्दों के लिंग का प्रभाव सर्वनाम, विशेषण, क्रिया तथा क्रियाविशेषण; जैसे
सर्वनाम पर
- (पुल्लिंग) अपना कमरा खोलो।
- (स्त्रीलिंग) अपनी कोठरी खोलो।
विशेषण पर
- (पुल्लिंग) मुझे नीला पेंट चाहिए।
- (स्त्रीलिंग) मुझे नीली साड़ी चाहिए।
क्रिया पर
- (पुल्लिंग) लड़का दौड़ा।
- (स्त्रीलिंग) लड़की दौड़ी।
क्रियाविशेषण पर
- (पुल्लिंग) आयुष दौड़ता हुआ आया।
- (स्त्रीलिंग) नेहा दौड़ती हुई आई।
लिंग पहचान के कुछ सामान्य नियम
पुल्लिंग शब्दों की पहचान – कुछ शब्द प्रायः पुल्लिंग होते हैं; जैसे
- देशों के नाम – भारत, चीन, अमेरिका, फ्रांस, जापान आदि।
- पेड़ों के नाम – आम, केला, संतरा, अमरूद, आदि। (अपवाद, इमली)
- पर्वत के नाम – हिमालय, कंचनजंगा, एवरेस्ट, फूजीयामा आदि।
- ग्रहों के नाम – मंगल, सूर्य, चंद्र, राहु, केतु, शनि, बुध आदि (अपवाद–पृथ्वी, स्त्रीलिंग)
- दिनों के नाम – सोमवार, मंगलवार, बुधवार, वीरवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार।
- महीनों के नाम – फरवरी, मार्च, चैत्र, बैशाख आदि। (अपवाद-जनवरी, मई, जुलाई स्त्रीलिंग)
- सागर के नाम – हिंद महासागर, प्रशांत महासागर।
- शरीर के अंग – बाल, सिर, कान, गाल, होठ आदि।
- भाववाचक संज्ञा – प्रेम, बुढ़ापा, क्रोध, आनंद, दुख आदि।
- धातुओं के नाम – ताँबा, लोहा, सोना, राँगा इत्यादि।
- अकारांत शब्द – शेर, लेखक, पर्वत, पत्र आदि।
स्त्रीलिंग शब्दों की पहचान – निम्नलिखित शब्द प्रायः स्त्रीलिंग होते हैं
- भाषाओं के नाम – हिंदी, अंग्रेज़ी, रूसी, जापानी आदि।
- नदियों के नाम – गंगा, यमुना, सरस्वती, सरयू आदि।
- बोलियों के नाम – हिंदी, भोजपुरी, मैथिली, अवधी, ब्रजभाषा आदि।
- ईकारांत शब्द – नदी, पोथी, रोटी, मिठाई, लाठी आदि।
- अकारांत शब्द – प्रार्थना, आशा, कला, परीक्षा, आदि।
- तिथियों के नाम – पूर्णिमा, अष्टमी, चतुर्थी, तीज आदि।
- उकारांत शब्द – आयु, ऋतु ।
लिंग बदलने के कुछ नियम
शब्दों में विभिन्न प्रत्यय जोड़कर पुल्लिंग शब्दों को स्त्रीलिंग शब्दों में परिवर्तित किया जाता है।
'अ' को 'आ' करके
| पुल्लिंग | स्त्रीलिंग | पुल्लिंग | स्त्रीलिंग |
|---|---|---|---|
| छात्र | छात्रा | शिष्य | शिष्या |
| प्रिय | प्रिया | अध्यक्ष | अध्यक्षा |
| आदरणीय | आदरणीया | आचार्य | आचार्या |
| बाल | बाला | मूर्ख | मूर्खा |
| कमल | कमला | आत्मज | आत्मजा |
'अ' 'आ' को 'ई' करके
| पुल्लिंग | स्त्रीलिंग | पुल्लिंग | स्त्रीलिंग |
|---|---|---|---|
| दादा | दादी | बेटा | बेटी |
| नाना | नानी | पुत्र | पुत्री |
| नर | नारी | कबूतर | कबूतरी |
| बूढ़ा | बूढ़ी | लड़का | लड़की |
| घोड़ा | घोड़ी | दास | दासी |
| सखा | सखी | काला | काली |
| गोरा | गोरी |
'अ' 'आ' को 'इया' करके
| पुल्लिंग | स्त्रीलिंग | पुल्लिंग | स्त्रीलिंग |
|---|---|---|---|
| लोटा | लुटिया | डिब्बा | डिबिया |
| खाट | खटिया | बूढ़ा | बुढ़िया |
| चूहा | चूहिया | कुत्ता | कुतिया |
अंत में 'अ' के स्थान पर 'आनी' लगाकर
| पुल्लिंग | स्त्रीलिंग | पुल्लिंग | स्त्रीलिंग |
|---|---|---|---|
| सेठ | सेठानी | देवर | देवरानी |
| जेठ | जेठानी |
अंत में 'आइन' लगाकर जैसे
| पुल्लिंग | स्त्रीलिंग | पुल्लिंग | स्त्रीलिंग |
|---|---|---|---|
| बाबू | बबुआइन | पंडित | पंडिताइन |
| ठाकुर | ठकुराइन | चौधरी | चौधराइन |
अंत में 'इका' लगाकर जैसे
| पुल्लिंग | स्त्रीलिंग | पुल्लिंग | स्त्रीलिंग |
|---|---|---|---|
| सेवक | सेविका | नायक | नायिका |
| पाठक | पाठिका | गायक | गायिका |
अंत में 'इन' जोड़कर
| पुल्लिंग | स्त्रीलिंग | पुल्लिंग | स्त्रीलिंग |
|---|---|---|---|
| सुनार | सुनारिन | तेली | तेलिन |
| माली | मालिन | नाग | नागिन |
| कहार | कहारिन |
इकारांत शब्दों में 'ई' को 'इ' में बदलकर उसमें 'णी' या 'नी' लगाकर
| पुल्लिंग | स्त्रीलिंग | पुल्लिंग | स्त्रीलिंग |
|---|---|---|---|
| अधिकारी | अधिकारणी | ब्रह्मचारी | ब्रह्मचारिणी |
| सहकारी | सहकारिणी | मेधावी | मेधाविनी |
कुछ सर्वथा भिन्न रूप
| पुल्लिंग | स्त्रीलिंग | पुल्लिंग | स्त्रीलिंग |
|---|---|---|---|
| पुरुष | स्त्री | राजा | रानी |
| पिता | माता | गाय | बैंस |
| कवि | कवयित्री | युवक | युवती |
| विद्वान | विदुषी | बाप | माँ |
| वर | वधू | वीर | वीरांगना |
बहुविकल्पी प्रश्न
1. लिंग कहते हैं
- (i) पुरुष या स्त्री जाति का बोध कराने वाले शब्द रूप को
- (ii) पहचान को
- (iii) विशेष चिह्न को
- (iv) उपर्युक्त सभी
2. हिंदी में लिंग कितने प्रकार के होते हैं
- (i) तीन-पुल्लिंग, स्त्रीलिंग, नपुंसकलिंग
- (ii) दो-स्त्रीलिंग, पुल्लिंग
- (iii) (i) व (ii) दोनों
- (iv) इनमें से कोई नहीं
3. स्त्री जाति का बोध करवाने वाले शब्द कहलाते हैं?
- (i) पुल्लिंग
- (ii) स्त्रीलिंग
- (iii) नपुंसकलिंग
- (iv) इनमें कोई नहीं
4. पुरुष जाति का बोध करवाने वाले शब्द कहलाते हैं
- (i) पुल्लिंग
- (ii) स्त्रीलिंग
- (iii) नित्य पुल्लिंग
- (iv) नपुंसकलिंग
5. ‘सोना’ क्या है?
- (i) स्त्रीलिंग
- (ii) पुल्लिंग
- (iii) (i) और (ii) दोनों
- (iv) इनमें कोई नहीं
6. कवि शब्द का स्त्रीलिंग है
- (i) कविता
- (ii) कवयित्री
- (iii) कवयीत्री
- (iv) कवयत्री
7. ‘नेता’ शब्द का स्त्रीलिंग होता है
- (i) नेती
- (ii) नेत्री
- (iii) नेताजी
- (iv) मादा नेताजी
1.(i)
2.(ii)
3.(ii)
4.(i)
5.(ii)
6.(ii)
7.(ii)
