CBSE Class 6 Hindi Grammar — वचन
CBSE Class 6 Hindi Grammar वचन
संज्ञा या सर्वनाम शब्द के जिस रूप से उसकी संख्या का पता चले, वह वचन कहलाता है।
वचन के भेद – वचन दो प्रकार के होते हैं।
CBSE Class 6 Hindi Grammar वचन
1. एकवचन
एकवचन – संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से किसी व्यक्ति या वस्तु के एक होने का बोध होता है, उसे एक वचन कहते हैं; जैसे-कपड़ा, स्त्री, बकरी, पुस्तक, कीड़ा, पत्ता, पंखा आदि।
2. बहुवचन
बहुवचन – संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से किसी व्यक्ति या वस्तु के एक से अधिक होने का बोध होता है, उसे बहुवचन कहते हैं; जैसे-लड़के, घोड़े, साड़ियाँ, नदियाँ, सड़कें आदि।
वचन बदलने के कुछ नियम
1. आकारांत पुल्लिंग शब्दों के अंतिम ‘आ’ को ‘ए’ और ‘एँ’ में बदलने से बहुवचन बनता है; जैसे
CBSE Textbook Solutions
हिन्दी व्याकरण पुस्तकें
| पुस्तक | पुस्तकें / उदाहरण |
|---|---|
| पंखा | पंखे |
| लोटा | लोटे |
| केले | केले |
| माता | माताएँ |
| सूचना | सूचनाएँ |
| कथा | कथाएँ |
| एकवचन | बहुवचन | एकवचन | बहुवचन |
|---|---|---|---|
| पुस्तक | पुस्तकें | हरा | हरे |
| किताब | किताबें | कक्षा | कक्षाएँ |
| लता | लताएँ | बालिका | बालिकाएँ |
| घोड़ा | घोड़े | छोटा | छोटे |
| बहन | बहनें | कामना | कामनाएँ |
| पुस्तक | पुस्तिकाएँ | कन्या | कन्याएँ |
2. इकारांत तथा ईकारांत स्त्रीलिंग शब्दों के अंत में \"याँ\" जोड़ने तथा अंत के दीर्घ स्वर को ह्रस्व करने से बहुवचन हो जाता है; जैसे
स्त्री — स्त्रियाँ
पूरी — पूरियाँ
देवी — देवियाँ
मछली — मछलियाँ
पत्ती — पत्तियाँ
रोटी — रोटियाँ
मकड़ी — मकड़ियाँ
कमी — कमियाँ
छुट्टी — छुट्टियाँ
गली — गलियाँ
साड़ी — साड़ियाँ
नदी — नदियाँ
नारी — नारियाँ
रानी — रानियाँ
रीति — रीतियाँ
कुरसी — कुरसियाँ
टोपी — टोपियाँ
लिपि — लिपियाँ
(Above conversions follow the rule: add 'याँ' and shorten the long vowel)
3. उकारांत तथा ऊकारांत शब्दों के अंत में भी ‘एँ’ जोड़ने तथा शब्द के अंत के दीर्घ स्वर ‘ऊ’ को ‘उ’ करने से; जैसे
| एकवचन | बहुवचन |
|---|---|
| वस्तु | वस्तुएँ |
| बहु | बहुएँ |
| धेनु | धेनुएँ |
4. उकारांत, ऊकारांत तथा औकारांत शब्दों के अंत में ‘एँ’ जोड़कर भी बहुवचन बनाए जाते हैं।
| एकवचन | बहुवचन | एकवचन | बहुवचन |
|---|---|---|---|
| वस्तु | वस्तुएँ | गौ | गौएँ |
| वधू | वधुएँ | बहू | बहुएँ |
| धेनु | धेनुएँ | ऋतु | ऋतुएँ |
5. ‘या’ शब्दांत वचन परिवर्तन के समय याँ हो जाता है। जैसे
| एकवचन | बहुवचन | एकवचन | बहुवचन |
|---|---|---|---|
| गुड़िया | गुड़ियाँ | चुहिया | चुहियाँ |
| बछिया | बछियाँ | चिड़िया | चिड़ियाँ |
| बंदरिया | बंदरियाँ | बुढ़िया | बुढ़ियाँ |
| खटिया | खटियाँ |
6. हिंदी भाषा में बहुत से बहुवचन, एकवचन के अंत में गण, वृंद, जन, वर्ग, दल, लोग आदि शब्द लगाकर भी बनाए जाते हैं। जैसे
| एकवचन | बहुवचन / समूह रूप |
|---|---|
| कवि | कविगण |
| विद्यार्थी | विद्यार्थीगण |
| पक्षी | पक्षीवृंद |
| प्रिये | प्रियजन |
| नर्तक | नर्तकदल |
| हम | हमलोग |
| कर्मचारी | कर्मचारीगण |
| एकवचन | बहुवचन |
|---|---|
| मुनि | मुनिगण |
| पाठक | पाठकगण |
| खग | खगवृंद |
| मंत्री | मंत्रीगण |
| अमीर | अमीर लोग |
| आप | आपलोग |
| एकवचन | बहुवचन |
|---|---|
| शिक्षक | शिक्षकगण |
| छात्र | छात्रगण |
| गुरु | गुरुजन |
| सैनिक | सैनिक दल |
| गरीब | गरीब लोग |
| मित्र | मित्रगण |
आदर प्रकट करने के लिए एकवचन संज्ञा के साथ बहुवचन क्रिया लगाई जाती है; जैसे-श्री राम पिता की आज्ञा से वन चले गए। बापू एक महान व्यक्ति थे। कुछ शब्द सदैव बहुवचन में प्रयुक्त होते हैं। जैसे दर्शन–तुम्हारे दर्शन कब होंगे? लोग-लोग चले गए। कुछ शब्द सदैव एकवचन में प्रयुक्त होते हैं। जैसे-जनता मैदान में खड़ी है। पानी-पानी बह रहा है।
विशेष
कुछ शब्द ऐसे भी हैं, जो एकवचन तथा बहुवचन में सदैव एक समान रहते हैं; जैसे—हाथी, घर, आज, कल, दूध, पानी, घी, तेल, चाय आदि।
अगर शब्द-युग्म (जोड़े) दिए गए हों तो उनके बहुवचन बनाते समय यह ध्यान देना जरूरी है कि दोनों शब्दों के वचन न बदलकर केवल अंतिम शब्द का ही वचन-परिवर्तन होगा। जैसे-भाई, बहन (भाई-बहनों) भेड़-बकरी (भेड़-बकरियाँ)।
इसी प्रकार अकारांत, तत्सम, आकारांत, इकारांत, उकारांत और ऊकारांत शब्द एकवचन और बहुवचन में समान रहते हैं; जैसे-पर्वत, घर, कवि, मुनि, हाथी, साथी, भाई, साधु, चाँद, सूर्य, चंद्रमा, महात्मा, प्रभु, हार, डाकू आदि।
संबोधन कारक में जब किसी संज्ञा के साथ ने, को, से आदि परसर्ग लगे तो उनमें ‘ओ’ लगाकर बहुवचन बनाया जाता है। जैसे
बहनो एवं भाइयो, लड़के ने – लड़कों ने
देवियो एवं सज्जनो, नदी को – नदियों को वचन से – वचनों से।
बहुविकल्पी प्रश्न
1. संज्ञा-सर्वनाम की संख्या का बोध कराने वाले शब्द को कहते हैं
- (i) संख्याबोधक
- (ii) वचने
- (iii) गिनती
- (iv) ये सभी
2. वचन के भेद हैं
- (i) दो
- (ii) तीन
- (iii) चार
- (iv) पाँच
3. आँख शब्द का बहुवचन शब्द है
- (i) आँख
- (ii) आँखें
- (iii) आँखों
- (iv) अँखियाँ
4. ‘अध्यापिका’ शब्द का बहुवचन है
- (i) अध्यापिकागण
- (ii) अध्यापिकावृंद
- (iii) अध्यापिकाएँ
- (iv) अध्यापिका जन
5. ‘आकाश’ शब्द है।
- (i) एकवचन
- (ii) सदा बहुवचन
- (iii) सदा एकवचन
- (iv) बहुवचन
1. (ii)
2. (i)
3. (ii)
4. (iii)
5. (iii)
