Chose Mock Test

SSC, RRB, Railway, Bank, PSC सामान्य ज्ञान के प्रश्न -2

 उत्तर प्रदेश में विभिन्न सरकारी नौकरी परीक्षाओं के लिए सामान्य ज्ञान के प्रश्न अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। SSC, RRB, Railway, Bank, PSC आदि जैसी परीक्षाओं में यह सेक्शन अधिकतर परीक्षार्थियों के लिए मुख्य होता है। परीक्षाओं के समय उम्मीदवारों को इस खंड के सभी प्रश्नों को संग्रहित करना अत्यंत आवश्यक है।


हम इन परीक्षाओं के उम्मीदवारों के लिए उपयुक्त प्रश्न पत्रों को संग्रहित करके उनकी सफलता में सहायता कर रहे हैं। हमारे प्रश्न पत्रों में प्रसिद्ध विषयों के साथ-साथ विभिन्न विषयों पर प्रश्न होते हैं, जो परीक्षार्थियों को परीक्षा में उत्तर देने में सहायक होते हैं।


हम SSC, RRB, Railway, Bank, PSC और अन्य सरकारी नौकरी परीक्षाओं के लिए सामान्य ज्ञान से संबंधित विस्तृत प्रश्न पत्र प्रदान कर रहे हैं, जो परीक्षार्थियों की तैयारी में सहायक होगा। हमारे प्रश्न पत्र को परीक्षा के समय के साथ मिलाकर तैयार किया गया है, ताकि उम्मीदवार सही प्रश्न केंद्रित विषयों में तैयार हो सकें।

📝 भारतीय राज व्यवस्था से सम्बन्धित टॉप महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 


◼️ संविधान संशोधन। राज व्यवस्था 


• संविधान के किस भाग एवं अनुच्छेद में संशोधन प्रक्रिया का उल्लेख है? -भाग-XX अनुक्रमांक 368  


• भारतीय संविधान में संशोधन होता है -धारा 368 के अनुसार 


• संविधान संशोधन कितने प्रकार से किया जा सकता है? -3 


• संविधान संशोधन हेतु विधेयक सर्वप्रथम कहाँ प्रस्तुत किया जाता है? -संसद में 


• संविधान संशोधन के लिए विधेयक को संसद के किस सदन में पेश किया जाता है? -किसी भी सदन में 


• भारतीय संविधान की अधिकांश भाग संशोधित किया जा सकता है -अकेले ससद के द्वारा 


• क्या राज्य विधान मण्डल संविधान संशोधन प्रक्रिया को प्रारम्भ कर सकता -नहीं 


• भारत के संविधान में संशोधन नहीं किए जा सकते हैं -जनमत संग्रह से 


• सविधान में प्रथम संशोधन कब किया गया? -1951 ई. 


• प्रथम संवैधानिक संशोधन अधिनियम कब बना? -1951 ई.


• प्रथम संवैधानिक संशोधन अधिनियम किससे सम्बन्धित था? -कुछ राज्यों के कृषि-भूमि सुधार से 


• किस संशोधन द्वारा नागालैंड को राज्य का दर्जा प्रदान किया गया? -13 वाँ 


• किस संविधान संशोधन द्वारा पंजाब राज्य को पुनर्गठित करके पंजाब तथा हरियाणा राज्य एवं चण्डीगढ़ केन्द्र शासित प्रदेश की स्थापना की गई?-18 वाँ 


• संविधान की आठवीं अनुसूची में सिन्धी भाषा को किस संवैधानिक संशोधन द्वारा शामिल किया गया? -21 वाँ 


• किस संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा मेघालय राज्य की स्थापना की गई?-22 वाँ 


• किस संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा लोकसभा सीटों की अधिकतम | संख्या 545 निर्धारित की गई? -31 वाँ


• सिक्किम को भारतीय संघ के सह-राज्य का दर्जा किस संशोधन द्वारा प्रदान किया गया? -35वें 


• सिक्किम को पूर्णतः राज्य का दर्जा किस संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा दिया गया ? -36 वें 


• किस संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की सेनानिवृत्ति की आयु सीमा 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष कर दी गई थी? -41वाँ 


• किस संवैधानिक संशोधन अधिनियम को 'लघु संविधान' कहा गया है? -42 वें 


• भारतीय संविधान की प्रस्तावना में 'समाजवादी' तथा 'धर्म निरपेक्ष' शब्द . जोड़े गए।-42वें संशोधन द्वारा 


• शिक्षा को किस संविधान के द्वारा राज्य सूची से समवर्ती सूची में लाया गया?-42वाँ 


• भारतीय संविधान में किस संशोधन द्वारा नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों को सम्मिलित किया गया? -42वें संशोधन 


• किस संविधान संशोधन द्वारा किन्हीं विशेष परिस्थितियों में नीति निर्देशक सिद्धान्तों को मूल अधिकारों के ऊपर अधिक महत्व देने का प्रावधान हैं?-42वें 


• भारतीय संविधान की प्रस्तावना में 'धर्मनिरपेक्ष', 'समाजवादी' तथा 'राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता वाक्यांश किस संशोधन द्वारा समाविष्ट किया गया? -42वें

हमारे प्रश्न पत्र के बारे में अधिक जानने के लिए, कृपया हमारी वेबसाइट पर जाएं और प्रौद्योगिकी संबंधित प्रश्न पत्रों की तैयारी के लिए हमारी सलाह लें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *